- Hindi News
- रतनथल स्कूल में आपदा प्रबंधन के उपाय बताए
रतनथल स्कूल में आपदा प्रबंधन के उपाय बताए
रतनथल स्कूल में छात्रों को बताए उपाय
कोसली रतनथल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आपदा प्रबंधन के बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष एसडीएम जीएल यादव ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए बच्चों व बड़ों को प्रशिक्षण लेना बेहद जरूरी है। आपदा प्रबंधन गाजियाबाद से 8वीं बटालियन की टीम ने निरीक्षक विनोद कुमार भारती के नेतृत्व में ग्रामीणों को बाढ़ नियंत्रण व आपदा में फंसे लोगों को निकालने के गुर सिखाए। इस अवसर पर गांव के सरपंच जयभगवान, युवा हलकाध्यक्ष मनोज कोसलिया, ओमप्रकाश डाबला, प्राचार्य श्रीकृष्ण, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मिस्टर मेहता मौजूद रहे।