पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पैट में पास छात्रों का सम्मान

स्पैट में पास छात्रों का सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसली - करावरा मानकपुर स्थित एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11 छात्रों ने स्पैट के अंतिम चरण का टेस्ट पास कर लिया है। विद्यार्थियों के टेस्ट पास करने पर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक श्योताज सिंह ने बताया कि जिले से 311 खिलाडिय़ों का स्पैट अंतिम चरण में चयन हुआ है। इसमें विद्यालय के नकूल, प्रवीण, नवीन, आशीष, प्रवीण, कृष्ण, हेमन्त, निकिता, साहिल, मोहित व कपिल का चयन हुआ है। निदेशक ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक करण सिंह, पीटीआई जयसिंह, सुभाषचंद, मुकेश, मनोज, थावर सिंह, नीलम, सुषमा, मीनाक्षी, इंदू मौजूद रहे।