दौड़ में लताशा, नीशु, नवीन व पूजा प्रथम
कोसली - पाल्हावास स्थित विद्यास्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरसदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल निदेशक रविन्द्र यादव ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में अरावली सदन की लताशा, नीलगिरी सदन की नीशु व पूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में विंध्याचल सदन से नवीन व हिमालय सदन के अंकित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में रोहित हिमालय सदन व विंध्याचल सदन की मोनिका प्रथम स्थान पर रही। वहीं रिले दौड़ में हिमालय सदन, लंबी कूद में जूनियर व सीनियर वर्ग में क्रमश: नीशु नीलगिरी सदन, रजनेश हिमालय सदन, मोनिका विंध्याचल सदन तथा गोला फैंक में अंकित हिमालय सदन व पूजा नीलगिरी सदन से विजेता रहे। सभी विजेता खिलाडिय़ों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।
दौड़ में लताशा, नीशु, नवीन व पूजा प्रथम