बिजली मीटरों की गति जांच की मांग
कोसली - बिसोहा की ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने बिजली निगम के उपमंडल अभियंता को एक ज्ञापन देकर गांव में लगे हुए बिजली मीटरों की गति की स्लैब में जांच कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि मीटर काफी तेज गति से दौड़ते हैं। इसके कारण उन्हें अनावश्यक चपत लग रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव ने सितंबर 2013 में पिल्लर बॉक्स प्रणाली अपनाई थी तथा यह प्रणाली चालू करते समय निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया था, परंतु निगम ने आज तक ग्रामीणों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि उनकी मांगें यदि निगम ने पूर्ण नहीं की तो वे भविष्य में कड़े कदम उठाने पर मजबूर होंगे।