गुरावड़ा में कन्या जन्म की मनाई खुशियां
रेवाड़ी/कोसली - गुरावड़ा में दूलीचंद के घर पोती जन्म पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। ग्रामीण महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाकर नवजात कन्या प्रीति की माता रीना से कुआं पूजन कराया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच रामपत ने कहा कि आज कन्याओं के प्रति आमजन की सोच बदल रही है। मौके पर उपस्थित ओमप्रकाश, रामजीवन, लीलू, लालाराम, समीस आदि ग्रामीणों ने नवजात कन्या को आशीर्वाद दिया। उधर, विजय नगर में भी कन्या जन्म पर नवजात कन्या की माता पल्लवी पत्नी संजू का कुआं पूजन व भोज का आयोजन किया गया।