- Hindi News
- ३५ साल के बाद लगा रहे भेदभाव का आरोप: इनेलो
३५ साल के बाद लगा रहे भेदभाव का आरोप: इनेलो
भास्कर न्यूज - कोसली
इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने गुडग़ांव सांसद इन्द्रजीत सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कि 35 सालों तक सत्ता में रहने वाले अब विकास में भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं।
पूर्व मंत्री जगदीश यादव बेरली स्थित पेट्रोल पंप पर आयोजित इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 35 साल कांग्रेस में राज करने वाले नेता से जनता पूछना चाहती है कि
उन्होंने इलाके के विकास के लिए क्या किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि अब चुनाव किसी भी वक्त हो सकते है, इसलिए कार्यकर्ता पूरी तरह
तैयार हो जाए।
प्रदेश में भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में रोष है और जनता अब इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को सत्ता की चाबी देने का मन बना चुकी है। कांग्रेस एवं अन्य दल के नेताओं का निरंतर पार्टी छोड़ इनेलो के साथ जुडऩा जारी है। 9 फरवरी से कोसली हलका में इनेलो पार्टी का जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ गांव डहीना से किया जाएगा।
इस मौके पर युवा नेता भाई गौरव यादव, पूर्व मंत्री के निजी सचिव डॉ. पवन भाड़ावास, बिजेन्द्र यादव अटेली, इनेलो पार्टी के जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह भांकली, डहीना के सरपंच बिरेन्द्र, सुभराम, राजीव पंच कोसली, महाश्य केदारमल, कंवर सिंह करावरा, राजकुमार कोसली, सरजीत वैध, राजेन्द्र श्याम नगर, भीम सिंह, हंसराम चेयरमैन, सतबीर कंवाली, राजेन्द्र मोतलिया, जिले सिंह गोशामी, सुनिता देवी नाहड़, ठेकेदार विजय, कृष्ण मुंदड़ा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।