पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी का झांसा दे पश्चिम बंगाल की महिला से दुष्कर्म

नौकरी का झांसा दे पश्चिम बंगाल की महिला से दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुंड
नौकरी दिलाने का झांसा देकर महेंद्रगढ़ जिला के गांव कुरावड़ा निवासी एक युवक ने पश्चिम बंगाल की महिला के साथ कथित दुष्कर्म कर दिया। महिला ने घटना के बारे में तुरंत ही पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करके उसे दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
फोन से हुआ दोनों का संपर्क
पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला फिलहाल भिवाड़ी में ही परिवार सहित रह रही है। महेंद्रगढ़ जिला के गांव कुरावड़ा निवासी युवक संदीप उर्फ गोलू का नवंबर २०१३ में उक्त महिला के साथ फोन पर संपर्क हुआ। दोनों की उसी समय से लगातार बातचीत चल रही थी। संदीप महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दे रहा था। नौकरी दिलाने की बात कहकर ही बीती शाम संदीप ने उक्त महिला को चौकी नंबर 11 के निकट बुला लिया। महिला को नजदीक के ही खाली खेतों में ले जाकर संदीप ने महिला से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। महिला ने घटना के बारे में खोल पुलिस को सूचित किया।