पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में असर नहीं, गांवों में ब्लैक आउट

शहर में असर नहीं, गांवों में ब्लैक आउट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद शहर में कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान ठेके पर रखे गए अधिकतर कर्मचारियों को शहरी क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात किया गया है। जिसके चलते शहरी क्षेत्र की बिजली सप्लाई दुरुस्त रही। बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चालू होने के कारण शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी दुरुस्त रही।
हड़ताल के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस बल पर्याप्त संख्या में ना होने से पिछले दो दिन से ब्लैक आउट चल रहा है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुविधाओं से महरूम हैं। पुलिस बल ना होने से ऐसे क्षेत्रों में नुकसान होने की प्रबल संभावना है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सेवाएं ठप हैं। बिजली सेवा के ठप होने के कारण ही पेयजल सेवा भी ठप रहीं। हड़ताल के दौरान ढाबी कलां 33 केवी सब स्टेशन से बिजली सप्लाई को बाधित करने के आरोप में एसडीओ भट्ट सुरेश बेनीवाल ने डीसी रेट पर लगे एसए प्रेमप्रकाश उर्फ सुशील पुत्र पूर्णचंद शर्मा, सुलीखेड़ा निवासी सुभाष पुत्र अमर सिंह व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी फरार हैं। इसी तरह से फतेहाबाद-दरियापुर लाइन की सप्लाई में बाधा डालने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
दो दिन से हड़ताल पर रहे कर्मचारी संगठनों ने मंगलवार को माकपा के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर, दी रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन, रोडवेज विभाग, सीटू, प्रधान दिनेश ढाका के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों की मांगों का पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए माकपा जिला सचिव का. रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि यह कर्मचारी वर्ग की मांगे नहीं बल्कि आम जनता की मांगें हैं। सरकार हड़ताल को कुचलने की कोशिश कर रही है।



ञ्चनप कर्मचारियों ने कार्यालय पर जड़ा ताला, अधिकारी रहे बाहर

ञ्चडीसी, एसपी व एसडीएम पहुंचे मौके पर

टोहाना में कर्मचारियों ने आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर अपनी हड़ताल को कामयाब करने का भरसक प्रयास किया परंतु प्रशासन की सख्ताई से बुधवार को शहर के अधिकतर क्षेत्रो में बिजली व पानी की सप्लाई शुरू हो गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर विभिन्न विभागों तहसील, एसडीएम, बी एंड आर, मत्स्य, सामान्य अस्पताल व नगर परिषद कार्यालयों का लिपिक स्टाफ हड़ताल पर रहा। इसके अलवा हरियाणा व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम योगेश मेहता से मिलकर बिजली-पानी की सप्लाई शुरू करवाने की गुहार लगाई। टोहाना के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मुलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं और बिजली व पानी की किल्लत झेल रहे हैं।

जन स्वास्थ्य विभाग ने 23 जनवरी को शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए समय-सारणी जारी की है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग- अलग समय पर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। एसडीओ होशियार सिंह ने बताया कि किला मोहल्ला, कन्या विद्यालय, सपड़ा मोहल्ला, पुरानी सब्जी मंडी, रेलवे रोड क्षेत्रों में सुबह 4.30 से 6 बजे तक पेयजलापूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार जमालपुर रोड पर सुबह 8 बजे से 9 बजे तक, एसडीएम कोर्ट रोड पर सुबह 10.30 से 11.15 बजे तक, शिवा गली में दोपहर 12.45 से 1.30 बजे तक, रामनगर, प्रेमनगर व मॉडल टाउन में दोपहर बाद 3 बजे से 4 बजे तक, भाटिया नगर व अनाज मंडी शाम 7 बजे से 9.30 बजे तक तथा दमकौरा बूस्टिंग स्टेशन पर रात 10.30 से 11.30 बजे तक पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाटर वक्र्स नंबर 2 की जलापूर्ति पूर्ववत रहेगी।

प्रशासन की इस योजना से उम्मीद है कि पानी तो लोगों को समय पर मिल ह सकेगा।

टोहाना: प्रशासन की सख्ती का शहर में असर

फतेहाबाद: कांट्रेक्ट कर्मियों ने संभाल लिया मोर्चा

भास्कर न्यूज - फतेहाबाद

हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आहवान पर की गई दूसरे दिन हड़ताल के दौरान शहरी क्षेत्र के लोगों को बिजली-पानी की सुविधाएं समय पर मिलीं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र तीनों दिन इन सुविधाओं से महरूम ही रहा। हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्र में हालात बुरी तरह से बिगड़े हुए रहे। जिले में कई गांव ऐसे भी रहे, जिन्होंने अपने स्तर पर हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ विरोध कर बिजली व पानी की सुविधाएं सुचारू रूप से शुरू करवाई। सभी विभागों के लगभग 70 फीसदी पक्के व 50 फीसदी ठेके के कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

शहरों में बिजली-पानी की सप्लाई बहाल करने में सफल रहे अधिकारी, ग्रामीणों का कोई रखवाला नहीं