पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार मिले डीएसपी से, कहा कार्रवाई करो

दुकानदार मिले डीएसपी से, कहा कार्रवाई करो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरवाला
शहर के टैक्सी स्टैंड के नजदीक एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्र के दुकानदारों ने डीएसपी जयप्रकाश से मुलाकात की है।
इस दौरान दुकानदारों ने डीएसपी को एक ज्ञापन भी दिया है। अधिकारी से मिलने पहुंचे दुकानदारों ने साफ कह दिया है कि अगर पुलिस 3 दिन के भीतर मामले में संलिप्त चोरों का सुराग नहीं लगा पाती है, तो समस्त बरवाला के बाजारों को बंद कर दुकानदार सड़कों पर उतरेंगे।
डीएसपी से मिलने पहुंचे दुकानदारों में शामिल मुनीश गोयल, राजेश कंसल, अनिल कुमार, बलवान, विनोद कुमार, मान सिंह, सत्यपाल सैनी, रामकुमार, मदन लाल, प्रदीप कुमार, अमित, रामकेश आदि ने कहा कि रविवार को
कामना इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरों ने वारदात को अंजाम देते हुए करीबन 8 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
मामले के संबंध में सोमवार को पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। जिसके चलते दुकानदारों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति रोष बना हुआ है। अधिकारी से मिलने पहुंचे दुकानदारों ने जल्द से जल्द मामले के संबंध में सुराग लगा कर चोरी हुआ सामान बरामद करवाने की बात कही है।