लोगों ने नारेबाजी कर जताया रोष
मंडी आदमपुर - हड़ताल के कारण बुधवार को तीसरे दिन आदमपुर में बिजली-पानी नहीं मिलने से क्षेत्रवासियों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने कस्बे में रोष-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों के लोगों ने तहसीलदार के अलावा एडीओ बिजली, थाना प्रभारी को बिजली-पानी मुहैया करवाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। लोगों के रोष के बाद अधिकारी हरकत में आए और कई इलाकों में बिजली-पानी व्यवस्था दुरुस्त की।