- Hindi News
- कागजों में पूरी, हकीकत में अधूरी मिलीं 11 पुलिया
कागजों में पूरी, हकीकत में अधूरी मिलीं 11 पुलिया
ञ्चघपला करने पर असरावां का सरपंच निलंबित
भास्कर न्यूज - हिसार
मंडी आदमपुर के गांव असरावां में घपले का मामला सामने आया है। घपला पंचायती धन के गबन का है। ग्राम सरपंच अशोक भाटिया को इस घपले के लिए प्रशासन ने उनके पद से निलंबित कर दिया है। पंचायत की जिम्मेदारी किस पंच को दी जाएगी, इस पर फैसला बाद में होगा। इसके लिए ग्रामीण बैठक कर फैसला लेंगे।
असरावां सरपंच ने 11 पुलिया बनाने का काम शुरू किया था। यह काम तो शुरू हुआ, मगर पूरा नहीं हुआ। हां, कागजों में यह काम जरूर पूरा हो गया। सरपंच ने शामलात भूमि से होने वाली खाते में जमा नहीं कराई। यह राशि करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरसीसी के 85 पाइप खरीदे गए थे। मौके पर केवल 32 पाइप ही मिले। 53 पाइप न तो मौके पर मिले और न ही स्टोर में। रिकार्ड में इनकी खरीद पूरी पाई गई। पंचायती राशि के गबन के इस मामले का खुलासा आरटीआई से मिली जानकारी में हुआ।
॥ असरावां के सरपंच अशोक भाटिया को निलंबित कर दिया है। सरपंच के खिलाफ घपले की शिकायत मिली थी। जांच में वह दोषी पाया गया।ञ्जञ्ज
सुमित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी।