पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वक्फ और पालिका की जमीन बेचने के खिलाफ कैंडल मार्चदैनिक भास्कर में छपी खबर पर शिक्षा विभाग ने लिया

वक्फ और पालिका की जमीन बेचने के खिलाफ कैंडल मार्चदैनिक भास्कर में छपी खबर पर शिक्षा विभाग ने लिया एक्शनबरवाला के बिजली निगम कार्यालय में सप्लाई सुचारू करने की मांग को लेकर रोष जताते...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च इनेलो जिला अध्यक्ष का ऐलान, कार्यकर्ता घेरेंगे विधायक रामनिवास घोड़ेला का आवास
भास्कर न्यूज - बरवाला
बनभौरी मार्ग पर शहीद भगत सिंह एजुकेशन सोसायटी की तरफ से बनाए गए कॉलेज की इमारत निजी हाथों में सौंपे जाने के मामले में अब इनेलो ने निर्णय लिया है कि वे 28 जनवरी को शहर में कैंडल मार्च निकालेंगे। यही नहीं कैंडल मार्च का समापन विधायक रामनिवास घोड़ेला के बरवाला स्थित आवास पर होगा। यहां इनेलो कार्यकर्ता विधायक के आवास का घेराव करेंगे। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए इनेलो के जिलाध्यक्ष उमेद लोहान ने कहा कि कॉलेज की जमीन शहर के लोगों को सौंपी जानी चाहिए ताकि क्षेत्र के लोग इसका सदुपयोग कर सकें।
इस दौरान इनेलो के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबड़ा, शीला भ्याण, हलका अध्यक्ष सत्यवान बिचपड़ी, शहरी अध्यक्ष वेद नारंग, डॉ. अनंत रा, अशोक पूनिया, प्रवीन सैनी, अनिल सोरखी, जयसिंह राजली, मुनीश गोयल, राजेश मनूजा, दिलदार सरहेड़ा उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष उमेद लोहान ने कहा कि उन्होंने कहा कि मामले में सरकार के ताकतवर लोग शामिल हैं। जनता की संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। लोहान ने कहा कि मामले में विधायक घोड़ेला भी संलिप्त हैं। इनेलो प्रशासन से मांग करती है कि वह कब्जाधारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाए।
उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह एजुकेशन सोसायटी ने वक्फ बोर्ड से बनभौरी मार्ग पर कॉलेज बनाने के नाम पर जमीन लीज पर ली थी। बताया गया था कि जमीन में नगर पालिका की भी 21 कनाल 3 मरले जमीन है। सोसायटी के तत्कालीन अध्यक्ष पूर्व सांसद जयप्रकाश ने जमीन पर लोगों से चंदा आदि लेकर 24 कमरों का निर्माण करवाया था। वहीं इमारत खड़ी करने में सरकारी ग्रांट भी लगी। आरोप है कि अब सोसायटी ने इस जमीन को निजी हाथों में सौंप दिया है। वक्फ बोर्ड ने सोसायटी को 1 मार्च 2001 में 8 हजार रुपए मासिक किराए की दर से 54 कनाल जमीन लीज पर दी थी। कॉलेज की जमीन निजी हाथों में देने के विरोध में शहर के लोगों, इनेलो व माकपा ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसके बाद डीएसपी जयप्रकाश ने सोसायटी के अध्यक्ष व गांव के मौजिज लोगों की बैठक ली थी। लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।



बिजली-किल्लत को लेकर निगम के दफ्तर पहुंचे कई गांवों के लोग

भास्कर न्यूज - बरवाला

हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पिछले चार दिनों से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग बिजली और पानी की किल्लत झेल रहे हैं। गांव बधावड़, ढांड, ढाणी प्रेम नगर आदि के परेशान ग्रामीण गुरुवार को बिजली निगम के कार्यालय में पहुंचे। यहां ग्रामीणों को निगम का कोई अधिकारी ंव कर्मचारी नहीं मिला जिससे ग्रामीण रोषित हो गए। यहां उन्होंने निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी बलबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद एसडीओ निरंजन सिंह कार्यालय पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा नवनियुक्त बिजली कर्मियों को गांव बधावड़ लाइन ठीक करने के लिए भेजा।

जिसके बाद गांव बधावड़ में बिजली की सप्लाई शुरु हो सकी। लेकिन अभी भी क्षेत्र के कई गांवों में लोग बिजली की परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीण पूर्व सरपंच लछमन सिंह, जोगेंद्र, रघुवीर, सत्यवान, कलम सिंह, स&ह्नह्वशह्ल;ान कुमार, भरतू नंबरदार, सतीश बूरा, राजेश बूरा आदि ने बताया कि पिछले चार दिन से बिजली की सप्लाई का बुरा हाल है। पेयजल की समस्या के साथ-साथ आटा चक्की पर पिसाई का काम नहीं होने से घरों में आटा व पशुओं के लिए दलिया आदि भी नहीं है। उल्लेखनीय है कि बिजली सप्लाई प्रभावित करने के लिए हड़ताली कर्मचारी ने कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में फाल्ट किए हुए हैं।

बिजली निगम के एसडीओ निरंजन सिंह व उनकी टीम लगातार ये फाल्ट ढूंढकर बिजली सप्लाई दुरुस्त करने की कोशिश कर रही है लेकिन हड़ताली कर्मियों द्वारा किए गए फाल्ट डूयटी पर तैनात बिजली कर्मियों को मिलने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।