पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्नोत्तरी में होरिकंस टीम ने बाजी मारी

प्रश्नोत्तरी में होरिकंस टीम ने बाजी मारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मंडी आदमपुर
हुड्डा सीनियर सेकंडरी स्कूल अग्रोहा में गुरुवार को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ करते हुए डायरेक्टर महेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नेताजी के किए हुए कार्यों व उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्पर्धा में होरिकन्स टीम में शामिल नामिका, सोमी, स्वीटी, कल्पना, मुकेश की टीम ने प्रथम तथा सनराइज टीम में शामिल आरती, पूनम, अनू, नेहा, कुसुम की टीम द्वितीय रही। डायरेक्टर और प्राचार्य मुनीष कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत
किया। अध्यापक शमशेर सिंह ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। इस मौके सुनील चहल, राजेंद्र कुमार, पूनम सिंह, संदीप शर्मा, प्रदीप, राजेश्वरी, रेणुका, ज्योति, निर्मला आदि थे।