- Hindi News
- नेशनल साइंस ओलंपियाड में आरजू ने जीता गोल्ड
नेशनल साइंस ओलंपियाड में आरजू ने जीता गोल्ड
भास्कर न्यूज - मंडी आदमपुर
साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की तरफ से राष्ट्रीयस्तर पर आयोजित 16वें नेशनल साइंस ओलंपियाड में शांति निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल के सात विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रा आरजू ने गोल्ड मैडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जबकि अन्य प्रतिभागियों का भी शानदार प्रदर्शन रहा। गुरुवार को इन प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रिंसीपल सूबे./मेजर ओमप्रकाश ने कहा कि निरंतर मेहनत और लगन के बल पर कोई भी मुकाम असंभव नहीं है। एमडी पपेंद्र ज्याणी ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ- साथ विद्यालय के अध्यापक गोविंद गौड़ और नवीन ऐलावादी को इस उपलब्धि का श्रेय दिया। सही मार्गदर्शन बनकर अध्यापक और माता-पिता अपनी भूमिका निभा रहे हैं।