- Hindi News
- चूली बागडिय़ान में भागवत कथा के समापन पर हवन
चूली बागडिय़ान में भागवत कथा के समापन पर हवन
भास्कर न्यूज - मंडी आदमपुर
गांव चूली बागडिय़ान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का हवन के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन गुरुवार को आदमपुर की कपास मंडी में हरिद्वार से पधारे स्वामी हंस गिरी महाराज के सान्निध्य में प्रभात फेरी, श्रीविष्णु महालक्ष्मी यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
मुख्य यजमान के रूप में सरपंच अजय बैनीवाल व उनकी धर्मपत्नी सपना देवी ने शिरकत की। कथावाचक श्यामसुंदर शास्त्री ने बताया कि जीवन भी एक यज्ञशाला है। इसे देवताओं की भूमि भी कहा जाता है। इसी के माध्यम से हम पुण्य कमा सकते हैं। जिसके जरिए हम जीवन में ऊंचा उठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि शरीर को पाकर प्राणियों ने बुलंदियों को छूआ है। मनुष्य ने ज्ञान विज्ञान की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि संस्कृति के माध्यम से मन को निर्मल बनाया जा सकता है। जिसके बाद मन शिव संकल्पों वाला बन जाता है। गौरतलब है कि हरिद्वार से पधारे स्वामी हंस गिरी महाराज अपने 31 अन्य संतों के साथ पिछले 15 दिनों से आदमपुर की जनता को धर्मलाभ दे रहे थे। इस मौके पर पंचायत अधिकारी मेनपाल बेनीवाल,रमेश गोदारा, जगतपाल, महावीर गोदारा, कृष्ण नंबरदार आदि मौजूद थे।