पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरफ्लो से मिट्ठी सुरेरां के पास टूटी नहर

ओवरफ्लो से मिट्ठी सुरेरां के पास टूटी नहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद - गांव मिट्ठी सुरेरां के पास से गुजरने वाली शेरांवाली पेरेलल नहर ओवरफ्लो के कारण दरार आ गई जिससे 5-6 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। नहर के पास लगती 5-6 एकड़ कृषि भूमि व गांव में स्थित स्टेडियम में पानी भर गया। करीब 2 घंटे बाद नहर के कटाव को पाट दिया गया। किसान ओमप्रकाश सिहाग ने बताया कि बरसात के कारण ग्रामीणों ने खेतों में लगी सिंचाई मोगियों को बंद कर दिया। इससे गांव के ऊपर से गुजरने वाली इस नहर में करीब 10 फुट लंबा कटाव आ गया जिससे श्रीकृष्ण गौशाला एवं गांव के किसान राय साहब के खेतों में पानी घुस गया।