- Hindi News
- ब्रह्मनंद शर्मा बने कष्ट निवारण समिति सदस्य
ब्रह्मनंद शर्मा बने कष्ट निवारण समिति सदस्य
ऐलनाबाद - सरपंच एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मनंद शर्मा को हरियाणा सरकार ने जिला लोक सम्पर्क व कष्ट निवारण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया।उनकी नियुक्ति पर शहर की विभिन्न संस्थाओं व सरपंचों ने खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा सरकार का आभार जताया है। पूर्व सरपंच रामसिंह सहारण, भूपसिंह घासोलिया, प्रताप सिंह, गुरमेल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल मेहता, मानव मौलिक अधिकार संगठन के प्रताप सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश केहरवाला, युवा कांग्रेस नेता बबलू शेखावत, सुरेंद्र भादू, रामसिंह गोदारा ने ब्रह्मनंद को बधाई दी।