पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को सभी अपने जीवन में अपनाएं : बिश्नोई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को सभी अपने जीवन में अपनाएं : बिश्नोई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ऐलनाबाद
शहर के चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हुआ। मुख्यातिथि प्राचार्य इंद्रजीत बिश्नोई ने एनएसएस का ध्वजारोहण व ज्योत प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य बिश्नोई ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तित्व का ही सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थी को महाविद्यालय में शिक्षा के साथ सामाजिक साहित्य, सांस्कृतिक
एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित विभिन्न मंच उपलब्ध करवाए जाते हैं और गतिविधियों को इनका लाभ उठाना चाहिए।
पंकज सैनी, पवन पारीक, चन्द्र सैनी, जमीला रानी ने एनएसएस गीत गाया। वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका अमनप्रीत कौर ने एनएसएस गीत का महत्व बताया। अंग्रेजी प्राध्यापक डा. अमरजीत सिंहाग ने वोट का महत्व बताया। पंजाबी प्राध्यापक डा. हरविंद्र सिंह ने सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में बताया।एनएसएस प्रभारी डा. सुगन सिंह ने कहा कि शिविर सुभाष चंद्र बोस की जयंती के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखकर शुरू किया है। इस दौरान डा. शीशपाल हरडू, डा. रमेश चंद्र, प्रो. गुरनाम सिंह, प्रो. मनजीत सिंह, प्रो. सोनू लोहाट, प्रो. प्रीति मोंगा भी उपस्थित थे।
नेताजी को दी श्रद्धांजलि
ऐलनाबाद - नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर गांव बेहरवाला खुर्द में शहीद राधेश्याम यादगार समिति ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। समिति के अध्यक्ष अनिल भाकर, हनुमान कड़वासरा, राजपाल भाकर, पवन भाकर, पवन पलथानियां व रणबीर सिहाग ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं सभी सदस्यों ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इधर गांव भूरटवाला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला की स्कूल प्रबंधन कमेटी ने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। स्कार्यक्रम में गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जे.पी. बब्बर, युवा क्लब के प्रधान रामपाल शर्मा, दुनी राहड़, राजेंद्र सोनी नंबरदार आदि रहे।