पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभी तक नहीं हटा ठेका, साईं की भूख हड़ताल जारी

अभी तक नहीं हटा ठेका, साईं की भूख हड़ताल जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ऐलनाबाद
गांव तलवाड़ा खुर्द के बस स्टैंड से शराब का ठेका व अहाता हटवाने की मांग को लेकर गांव के एंटी करप्शन क्लब अध्यक्ष भीमसेन साईं का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। भीमसेन साईं ने बताया कि वह तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा है। मगर प्रशासन उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
पहले भी क्लब सदस्य कर चुके हैं धरना
उसने बताया कि इस ठेके को हटाने के बाबत पहले भी क्लब ने भूख हड़ताल की है।13 जनवरी को भी क्लब सदस्यों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 21 तारीख तक ठेके को वहां से स्थानांतरित करने की मांग की थी। ठेका स्थानांतरित न होने पर भीमसेन साईं ने मंगलवार से एसडीएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल शुरू की थी।उनके साथ महावीर पंवार, भागीराम, मोहन गढ़वाल, बजरंग गढ़वाल, हरि चंद कंबोज, पवन जाजू, सुखचैन व तेजाराम उपस्थित थे।