पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो है सबसे मजबूत संगठन: अभय सिंह

इनेलो है सबसे मजबूत संगठन: अभय सिंह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ऐलनाबाद
ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि पूरे देश में इनेलो सबसे मजबूत संगठन है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी विपरीत परिस्थितियों में भी मजबूत है। वे गांव मल्लेकां की अनाज मंडी में ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रशिक्षण लेने आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उनके 3 लाख से अधिक कार्यकर्ता हैं। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में उनके 4000 बूथ लेवल कार्यकर्ता हैं। ऐलनाबाद में कुल 173 बूथ हैं और प्रत्येक बूथ पर औसतन 1000 मतदाता हैं। इस हिसाब से अगर एक कार्यकर्ता अपने बूथ के 22 मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से जोड़े तो पूरे प्रदेश के प्रत्येक घर में इनेलो की नीतियां पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों के सम्मान के लिए पेंशन देना चौ. देवीलाल की सरकार ने शुरु किया था। हुड्डा सरकार ने सत्ता में आने पर बुजुर्गों को पेंशन के नाम पर दो वर्गों में विभाजित कर दिया।
इससे पूर्व इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो कार्यकर्ताओं के बुलंद हौसलों के चलते इनेलो का एक भी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर नहीं गया। इस अवसर पर रानियां के विधायक कृष्ण कंबोज, कालांवाली के विधायक चरणजीतसिंह रोड़ी, जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. सीताराम, पार्टी जिलाध्यक्ष पदम जैन, हल्काध्यक्ष अभयसिंह खोड, शहरी अध्यक्ष विनोद गोदारा, कश्मीर आदि रहे।