पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटीआई चौक के पास पिस्तौल दिखाकर नकदी व मोबाइल छीना

आईटीआई चौक के पास पिस्तौल दिखाकर नकदी व मोबाइल छीना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
पिस्तौल के बल पर तीन अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति से नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना बुधवार शाम आईटीआई चौक की है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में पिंजोखेडा तोशाम के सूरजभान ने कहा है कि वह किसी काम से बुधवार शाम को आईटीआई चौक की ओर आया था। यहां तीन लोगों ने पिस्तौल दिखाकर लूट लिया। उसके पास 18 सौ रुपये और एक मोबाइल था। लुटेरों का अभी तक सुराग नहीं लगा है।