पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध स्पर्धा हुई

निबंध स्पर्धा हुई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानियां - गांव जीवननगर स्थित गुरु हरि सिंह कॉलेज में इतिहास परिषद ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता करवाई। इसमेेंं मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्रधंबक समिति प्रधान सुखदेव सिंह ने शिरकत की। प्रतियोगिता में कॉलेज के 50 विद्याॢथयों ने भाग लिया। विद्याॢथयों ने अपनी प्रतिभा के अनुसार नेता जी के बारे में विचार प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने कहा कि देश की आजादी में नेता जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। डा. बलवीर सिंह व इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. सूबे सिंह ने विद्याॢथयों को नेता जी की जीवन परिचय से अवगत करवाया।




सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को सभी अपने जीवन में अपनाएं: बिश्नोई

भास्कर न्यूज - ऐलनाबाद

शहर के चौ. मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर शुरू हुआ।मुख्यातिथि प्राचार्य इंद्रजीत बिश्नोई ने एनएसएस का ध्वजारोहण व ज्योत प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। प्राचार्य बिश्नोई ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तित्व का ही सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थी को महाविद्यालय में शिक्षा के साथ सामाजिक साहित्य, सांस्कृतिक

एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित विभिन्न मंच उपलब्ध करवाए जाते हैं और गतिविधियों को इनका लाभ उठाना चाहिए।

पंकज सैनी, पवन पारीक, चन्द्र सैनी, जमीला रानी ने एनएसएस गीत गाया।

वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका अमनप्रीत कौर ने एनएसएस गीत का महत्व बताया। अंग्रेजी प्राध्यापक डा. अमरजीत सिंहाग ने वोट का महत्व बताया। पंजाबी प्राध्यापक डा. हरविंद्र सिंह ने सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में बताया।एनएसएस प्रभारी डा. सुगन सिंह ने कहा कि शिविर सुभाष चंद्र बोस की जयंती के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखकर शुरू किया है। इस दौरान डा. शीशपाल हरडू, डा. रमेश चंद्र, प्रो. गुरनाम सिंह, प्रो. मनजीत सिंह, प्रो. सोनू लोहाट, प्रो. प्रीति मोंगा भी

उपस्थित थे।

सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

ऐलनाबाद - नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर गांव बेहरवाला खुर्द में शहीद राधेश्याम यादगार समिति ने नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। समिति के अध्यक्ष अनिल भाकर, हनुमान कड़वासरा, राजपाल भाकर, पवन भाकर, पवन पलथानियां व रणबीर सिहाग ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं सभी सदस्यों ने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इधर गांव भूरटवाला के राजकीय प्राथमिक पाठशाला की स्कूल प्रबंधन कमेटी ने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जे.पी. बब्बर, युवा क्लब के प्रधान रामपाल शर्मा, दुनी राहड़, राजेंद्र सोनी नंबरदार, पृथ्वीराज, सुनीलकुमार, शेरसिंह आचार्य, सतपाल आचार्य, भगतसिंह शर्मा, चरण आधार वर्मा व कुलदीप जोशी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने नेताजी को देश का सबसे महान शहीद बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलें।