पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी एसपी ने किया जुई चौकी का औचक निरीक्षण

डीसी-एसपी ने किया जुई चौकी का औचक निरीक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जुई
डीसी अशोक कुमार मीणा और एसपी पारुल कुश जैन ने बुधवार रात जुई चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में साथ आई सदर भिवानी की टीम और जुई चौकी के पुलिस कर्मचारियों को ओवरलोड डंपरों के चालान काटने के आदेश दिए। रात में ही 13 डंपरों को इंपाउंड किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने हड़ताल के बारे में हालातों की समीक्षा करते हुए जानकारी जुटाई।
हड़ताल की जानकारी ली
जुई चौकी प्रभारी हरिवल्लभ ने बताया कि डीसी अशोक मीणा और एसपी पारुल कुश जैन, भिवानी सदर के एसआई लीलाराम रात एक बजे जुई चौकी पहुंचे। उन्होंने यहां उनसे हड़ताल के बारे में जानकारी जुटाई और क्षेत्र के हालातों की समीक्षा की। उसके बाद उन्होंने ओवरलोड डंपरों पर संज्ञान लिया। अधिकारी डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करने और हड़ताल के मद्देनजर आम आदमी को होने वाली परेशानी को दूर करने के दिशा निर्देश देकर रात दो बजे भिवानी की ओर रवाना हो गए। इस टीम में एएसआई आनंद, एएसआई राधेश्याम, एएसआई चंद्रसिंह, एलएएसआई सुशीला सहित जुई चौकी के पुलिस कर्मचारी शामिल थे।