मतदाता दिवस पर मिलेंगे पहचान पत्र
बरवाला - हाल ही में जिन लोगों ने नये वोट बनावाये है, उनके पहचान पत्र 25 जनवरी को मतदाता दिवस के दिन मिलेंगे। कार्यक्रम को लेकर रणनीति तय की जा चुकी है। इसी संबंध में गुरुवार को चुनाव कानूनगो हनुमान सिंह ने किसान विश्राम गृह में बरवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तमाम बीएलओ की बैठक ली है। बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव कानूनगो हनुमान सिंह ने कहा कि इस बार मतदाता कार्ड नये आकर्षक डिजाइन में बनाये गये है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होगा। इस दौरान बीएलओ कृष्ण कुमार, सूबेसिंह, रामपाल, राजेश कुमार, शीशपाल सिंह, नरसीराम, धर्मपाल, अजीत पटवारी आदि मौजूद थे।