- Hindi News
- घोड़ेला ने खटिक धर्मशाला में किया कमरों का उद्घाटन
घोड़ेला ने खटिक धर्मशाला में किया कमरों का उद्घाटन
भास्कर न्यूज बरवाला
विधायक रामनिवास घोड़ेला ने गुरुवार खटीक धर्मशाला में कमरों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। घोड़ेला ने कहा कि हलके में जितने विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुए हैं उतने पिछले 40 सालों में भी नहीं हुए। इस मौके पर नपा चेयरमैन प्रतिनिधि सज्जन गर्ग, खटीक समाज के प्रधान रोशन लाल दायमा, रणधीर खन्ना, मनोज दायमा, अर्जुन, सुरेश सांखला, प्रीतम सिंह सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।