पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी के सिद्धांत अपनाने की जरूरत: लोहान

नेताजी के सिद्धांत अपनाने की जरूरत: लोहान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार - इनेलो जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती तोशाम रोड स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान इनेलो पदाधिकारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नेताजी की सेवाओं को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान ने की। इस मौके पर शहरी जिला प्रधान हनुमान ऐरन, हलका अध्यक्ष प्रहलाद सैनी, एडवोकेट कलम सिंह, जिला प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्रोई, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सुदेश चौधरी, अशोक पूनिया, डॉ. राजकुमार दिनेदिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।