पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी के नाम कटवाओ, जिनके वोट नहीं बने उन्हें सूची में लाओ : अभय

फर्जी के नाम कटवाओ, जिनके वोट नहीं बने उन्हें सूची में लाओ : अभय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हिसार
इनेलो के वरिष्ठ नेता व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हैं। एमएलए और एमपी से कभी भी कार्यकर्ता नहीं बनते, बल्कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही उन्हें यह पद मिलता है। कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टियां कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल केवल सत्ता हासिल करने के लिए करती हैं। इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का पूरा मान -सम्मान करती है। अभय सिंह शुक्रवार को नलवा व हिसार हलके के बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।
इनेलो के विधायक ने कहा कि वे अपने-अपने बूथ पर अपने घर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन करें और उसमें गलत व फर्जी वोटरों की पहचान करके, उनकी सूचना संबंधित चुनाव कार्यालय में दें, ताकि फर्जी मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जा चुका। इससे लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी। साथ साथ जिनके वोट सूची में न हों, उनके नए वोट बनवाने में लोगों की मदद करें।
शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, राज्यसभा सदस्य रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण सिंह डाबड़ा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भयाण, जिला अध्यक्ष उमेद लोहान ने भी संबोधित किया। मंच संचालन शहरी जिला अध्यक्ष हनुमान ऐरन ने किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी, नलवा हलका अध्यक्ष होशियार सिंह, हिसार के प्रधान प्रहलाद सिंह सैनी, हलका शहरी प्रधान राजेंद्र सिंह चुटानी, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर सिंह आर्य व चतर सिंह, सतबीर वर्मा, प्रो. हरबंस सिंह, दलबीर सिंह धीरणवास, जोगेंद्र काहलो, छोटूराम, वेद कौर पूनिया, सुदेश चौधरी, सुरेंद्र कौर खर्ब, ललिता टांक, विक्रांत बागड़ी, अनूप धनखड़, सोमवीर श्योराण, सुनीता गंगवानी, वीना सपरा, निगम प्रीतम सैनी, राजपाल मांडू, विनोद ढांडा, रामकुमार सैनी मौजूद थे।