पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चूरापोस्त से भरी कार पकड़ी

चूरापोस्त से भरी कार पकड़ी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरवाला
पुलिस ने गांव बाडो पट्टी के खेतों के कच्चे रास्ते से चूरा पोस्त से भरी एक इंडिगो कार को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नहर के नजदीक हाइवे पर एक इंडिगो कार खराब हो गई। कार में सवार लोग कार को एक कच्चे रास्ते की ओर धकेल कर खेतों में ले गए। इस घटनाक्रम की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को देख इंडिगो कार में सवार लोग वहां
से भाग निकले। पुलिस ने कार
की तलाशी ली तो उसमें से
करीबन 152 किलोग्राम चूरा
पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने
पंजाब नंबर की कार व चूरा पोस्त को कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है।



ञ्च152 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ