इनेलो का दामन थामेंगे पूर्व मंत्री सैनी
भास्कर न्यूज - हांसी
पूर्व बिजली मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अत्तर सैनी की इनेलो में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। इसको लेकर ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला शुक्रवार को जिला प्रधान उमेद लोहान के साथ अत्तर सैनी के घर 40 मिनट रुके।
इस दौरान अत्तर सैनी से अभय चौटाला की बंद कमरे में पार्टी ज्वांइन करने के मुद्दे पर बातचीत हुई। शनिवार को अत्तर सैनी की इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से मुलाकात करवाई जाएगी। मुलाकात तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक सफल रहती है तो सैनी अपने समर्थकों के साथ पाला बदल लेंगे। उधर, इस मुलाकात के बाद अत्तर सैनी ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि वे पिछले दो साल से इनेलो के संपर्क में थे।
सभी पार्टियां बढिय़ा : सैनी
सैनी ने कहा कि आज के दिन तो कांग्रेस भी बढिय़ा और सीएम हुड्डा और सीपीएस भयाना भी बढिय़ा। इतना ही नहीं आप और भाजपा भी बढिय़ा है।