पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेहरवाला जीता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऐलनाबाद - धौलपालिया में चल रहे चौ. देवीलाल ओपन क्रिकेट टूर्नांमेंट में शुक्रवार को अनेक खेल मुकाबले हुए। इनेलो के जिला महासचिव रामनाथ ढाका ने चौ. देवीलाल के चित्र के समक्ष पुष्प अॢपत कर मुकाबलों का शुभारंभ किया। दिन के पहले मुकाबले में बेहरवाला खुर्द की ए टीम ने पोहड़का को 42 रनों के अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहरवाला की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में तीन विकेट खोकर 90 रन बनाए, जिसके जवाब में पोहड़का की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 48 रन ही बना सकी। बेहरवाला के विश्वजीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उसने 46 रन बनाए तथा 3 विकेट लिए। दूसरे मैच में आदर्श नगर ने मौजू की ढाणी को 14 रनों से हराया। पहले खेलते हुए आदर्श नगर ने 7 विकेट खोकर 69 रन बनाए।