पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में प्रदेश की दोनों टीमों को मिला सिल्वरकबड्डी के 60 साल के इतिहास म

सुपर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में प्रदेश की दोनों टीमों को मिला सिल्वरकबड्डी के 60 साल के इतिहास में पहली बार एक ही प्रदेश की दोनों टीमें पहुंची फाइनल में पटना में हुई 61वीं सुपर नेशनल...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमेश चौधरी चरखी दादरी

बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को संपन्न हुई 61वीं सुपर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में प्रदेश की पुरुषों व महिलाओं की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। महिलाओं की टीम इंडियन रेलवे से और पुरुषों की टीम राजस्थान के साथ हुए मैच में हार गई। कबड्डी के 60 साल के इतिहास में ये पहली बार हुआ कि एक ही प्रदेश की दोनों वर्गों की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई हो और पदक जीता हो।

पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों के महिलाओं के वर्ग में प्रदेश की टीम ने 28 19 से महाराष्ट्र की टीम को मात दी वहीं पुरुषों की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 22 18 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में महिलाओं की टीम को मुकाबला इंडियन रेलवे की टीम के साथ हुआ। इस मैच में प्रदेश की लड़कियों की टीम इंडियन रेलवे के आगे ज्यादा कुछ नहीं पाई और सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। लड़कों के वर्ग में प्रदेश की टीम का खिताबी मुकाबला राजस्थान की टीम के साथ हुआ। इस मैच में लड़कों की टीम को संघर्षपूर्ण मैच में राजस्थान के हाथों 27 25 से हार गए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारतीय कबड्डी फेडरेशन के उपाध्यक्ष विजय प्रकाश चीफ ने फोन पर बताया कि प्रदेश की दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया बस गोल्ड से चूक गई।