- Hindi News
- हिसार चुंगी पर ट्रैक्टर बाइक की भिड़ंत में वृद्धा की मौत
हिसार चुंगी पर ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में वृद्धा की मौत
हांसी - हिसार चुंगी के समीप शुक्रवार को एक ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में बाइक पर सवार सिसाय निवासी छन्नो ((60)) की मौत हो गई। हादसे में छन्नो का पोता मनजीत घायल हो गया।
पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मनजीत अपनी दादी छन्नो के साथ बाइक पर सवार हो कर जा रहा था। हादसे में गंभीर रूप
से घायल छन्नो को यहां सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। उपचार के दौरान छन्नो ने दम तोड़ दिया। उधर हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सिटी
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।