डीसी साहब! मुझे कब मिलेगा गैस कनेक्शन
भास्कर न्यूज - कालांवाली
कालांवाली मंडी की महिला मनप्रीत कौर पत्नी पाल सिंह ने सिरसा को पत्र लिखकर उसे गैस का कनेक्शन उचित मूल्य पर दिलाने की मांग की है। डीसी को लिखे पत्र में मनप्रीत ने कहा कि उसका गैस कनेक्शन मंजूर हुए काफी समय हो चुका है।
लेकिन जब कालांवाली की गैस एजेंसी में जाते हैं तो वहां का कर्मचारी उनकी बात नहीं सुनता। उसने आरोप लगाया कि उससे कनेक्शन के बदले 6700 रुपये की मांग की जाती है। सिलेंडर भी एक देता है। जबकि कंट्रोल रेट 4200 रुपये ही है वो भी दो भरे सिलेंडरों का। मनप्रीत ने डीसी से एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उसे
कंट्रोल रेट पर कनेक्शन दिलाने की मांग की है।
बता दें कि एक माह पहले भी गैस कनेक्शन के ज्यादा पैसे लेने के चलते पुरानी मंडी का एक उपभोक्ता तहसील कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गया था तब एजेंसी के मैनेजर हरमेल सिंह ने उसे कंट्रोल रेट पर कनेक्शन दिया था और आगे से ऐसा न करने का वायदा भी किया था। इस बारे में बात करने के लिए जब एजेंसी कार्यालय के लैंड लाइन व मैनेजर हरमेल के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह हमेशा की तरह बंद ही मिला।
गैस एजेंसी मांग रही अधिक पैसे