- Hindi News
- वकील के घर से हजारों के बिजली उपकरण चोरी
वकील के घर से हजारों के बिजली उपकरण चोरी
भास्कर न्यूज - चरखी दादरी
नगर की प्रोफेसर कालोनी स्थित सरकारी वकील के मकान में सेंध लगाकर चोर हजारों रुपए का बिजली व पाइप फिटिंग का सामान चोरी कर ले गए। वकील ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस में दर्ज करवाई है। एडीए रणबीर सिंह का मकान प्रोफेसर कालोनी में निर्माणाधीन है। मकान में बिजली व पेयजल की लाइन की फिटिंग करवाने के लिए 2 दिन पूर्व ही वह करीब 30 हजार रुपए का सामान लेकर आया था। मकान के मुख्य द्वार को वह शाम को ताला लगाकर घर गया था। सुबह वह मकान पर आया तो अंदर से सारा सामान गायब था। पीडि़त ने बताया कि मकान के मुख्य द्वार का ताला सही सलामत था। चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे तथा सामान उठाकर उसी रास्ते से फरार हो गए। एक वर्ष पूर्व भी चोर उनके मकान में सेंध लगाकर लाखों रुपए के गहने व नकदी चोरी कर ले गए थे।