पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉक्सर अखिलेश पहुंचे हिसार

बॉक्सर अखिलेश पहुंचे हिसार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. मंडी आदमपुर

यंग जस्टिस आर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तिरंगे लेकर व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागो हरियाणा जागो के नाम से शहर में यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व युवा नेता भूपेंद्र बैनीवाल ने किया। बैनीवाल ने बताया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य हरियाणा प्रदेश की राजनीति में ईमानदार छवि के नेताओं व युवाओं को आगे लाना है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों की बहाली हो, मेरिट के आधार पर नौकरियां मिले व परिवारवाद जैसी कुरीतियां खत्म हों। महाश्रमण चौक पर यात्रा के शुभारंभ के दौरान बैनीवाल ने कहा कि प्रदेश से परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति का खात्मा होना चाहिए। किसानों को उनकी फसल के लाभकारी मूल्यों के अलावा आत्मनिर्भर बनाने के उपाय होने चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों की बहाली होनी चाहिए ताकि आम साधारण घरों के विद्यार्थी स्वच्छ राजनीति में आ सकें। पद यात्रा महाश्रमण चौक से होती हुई क्रांति चौक, मेन बाजार, नई अनाज मंडी, एडिशनल मंडी, बोगा मंडी होती हुई बालसमंद पहुंची। बालसमंद में भी यात्रा के दौरान लोगों को उपरोक्त मुद्दों को लेकर जागरूक किया गया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उदयवीर पूनियां ने बताया कि संगठन द्वारा फरवरी माह में हिसार में विशाल युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर राजबीर सिंधु, राममेहर दनोदा, जिलाध्यक्ष रणबीर लोहान, दलीप सिरसा, अनूप मुकलान, कैलाश गढ़वाल, अनिल भादू, इंद्र निरवाण, अशोक मोर, सुरेंद्र हैबतपुर, निरंजन सरपंच, मानसिंह, राधेश्याम सीसवाल, सुखबीर सिंधु, सेवा सिंह, अमन बरवाला, मंगल सिंह, प्रवीण जाखोद, सुशील बिश्नोई, सुभाष जैन, बजरंग शर्मा, छोटू शर्मा, ललित, सुभाष बंसल, विकास कौशिक सहित हजारों युवा उपस्थित थे।