पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा इनेलो की शहरी इकाई की कार्यकारिणी गठित

युवा इनेलो की शहरी इकाई की कार्यकारिणी गठित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरवाला
युवा इंडियन नेशनल लोकदल की शहर इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की शनिवार को संगठन के प्रधान प्रवीन सैनी ने घोषणा की। सैनी ने बताया कि डॉ. पवन धुन्ना को वरिष्ठ उपप्रधान, वेद प्रकाश, संदीप वर्मा, जगदीप बागड़ी, जय भगवान सैनी, संजय को उपप्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं योगेंद्र चौहान को प्रधान महासचिव, जगरूप नायक, सुनील, अनूप, बलबीर लाली, राजरूप को महासचिव नियुक्त किया गया है। बिल्लू चौहान, साहिल सेतिया, दयानंद कुंदन, सोनू सैनी, साहिल आनंद, सतीश व राजीव को सचिव पद दिया गया है। इसके अलावा विनोद, देवेंद्र सोनी, संजय सैनी, राजु बागड़ी, प्रदीप सैनी, राजु कालड़ा, कुलदीप मुआल, सुमेश धानक, सोनू सैनी, रघुबीर को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अनूप सैनी को कोषाध्यक्ष व अमित सैनी को युवा इनेलो के प्रचार सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।