- Hindi News
- केक काट शाह सतनाम सिंह का अवतार दिवस मनाया
केक काट शाह सतनाम सिंह का अवतार दिवस मनाया
सिरसा - डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह महाराज के अवतार दिवस पर शनिवार को संत गुरमीत सिंह इंसां ने केक काटा। इस मौके पर सत्संग में देश और विदेशों से श्रद्धालुओं ने शिकरत की। संत गुरमीत सिंह ने प्रवचन के दौरान ‘सन तेरा गया, सन तेरा आया’ भजन सुनाया। मजलिस के दौरान भीम आवार्डी मिलनप्रीत इंसां को शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंगकी तरफ से दो लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगीं थीं।