पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिंडा स्कूल में भाषण प्रतियोगिता

मिंडा स्कूल में भाषण प्रतियोगिता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदमपुर मंडी - बगला गांव स्थित मोगा देवी मिंडा मैमोरियल स्कूल में अन्तरविद्यालयी भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। कक्षा छठी से नौंवी के जूनियर वर्ग के लिए जल बचाओ कल बचाओ, महिला सशक्तिकरण, बालश्रम व परंपरागत और आधुनिक शिक्षा में अंतर जबकि कक्षा दसवीं से बाहरवीं के लिए भ्रूण हत्या, असफलता सफलता का आधार, युवाओं पर इंटरनेट का प्रभाव व पाप से घृणा करो पापी से नहीं आदि विषय दिए गए। निर्णायक मंडल की भूमिका डा.केवी मल्होत्रा, मंजू मेहता व संजय जोशी ने निभाई। प्रधानाचार्य मैथ्यू वर्गिस ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विचारों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी सामाजिक रूप से जागरूक रहने का आह्वान किया। जूनियर वर्ग में नुपुर आर्यन स्कूल ने प्रथम, एवम कौशिक सैंट फ्रासिंस द्वितीय व आईडीडीएवी स्कूल की पारुल जिंदल तृतीय रही। वहीं सीनियर वर्ग में आर्यन स्कूल के वैभव प्रथम, होली एंजल स्कूल की गरिमा पंवार तथा आईडीडीएवी स्कूल का शिवम यादव द्वितीय जबकि केएल आर्या स्कूल का साहिल तृतीय रहा।