पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के विरोध में दोपहर तक बरवाला बंद

चोरी के विरोध में दोपहर तक बरवाला बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरवाला
टैक्सी स्टैंड के नजदीक कामना इलेक्ट्रो निकस में 13 जनवरी की रात को हुई चोरी की वारदात के विरोध में पुलिस कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने सोमवार को दोपहर तक बाजार बंद रखा। इस दौरान दुकानदारों ने शहर में विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन में इनेलो के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मीतेश जैन मौके पर पहुंचे तथा दुकानदारों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दुकानदारों की मांग पर एसपी ने इस संबंध में थाना प्रभारी बलबीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
पुलिस बढ़ाएगी गश्त : एसपी
मामले के संबंध में एसपी मीतेश जैन ने बताया कि शहर व क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी तथा थाना क्षेत्र में तैनात एक पीसीआर के साथ ही दूसरी पीसीआर को भी तैनात कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए अब जांच की जिम्मेदारी सीआईए स्टॉफ को दी गई है। एसपी ने कहा कि मामले में गंभीरता नहीं दिखाने पर एसएचओ के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस ने सही की है जांच-
थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि दुकानदार अनिल मलिक ने चोरी होने की घटना की सूचना में कहीं भी नौ लाख की चोरी होने की बात नहीं कही है। 92 हजार की एफआईआर दर्ज किये जाने की दी गई शिकायत के संबंध में थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने कहा कि यह गलती क्लेरिकल मिस्टेक के कारण हो गई थी, जांच के बाद इसे ठीक कर दिया गया था। उन्होंने दुकानदारों द्वारा लगा ये गये दुव्र्यवहार जैसे आरोपों को निराधार बताया है।



यह था मामला



बता दें कि 13 जनवरी को टैक्सी स्टैंड के नजदीक कामना इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से चोरों ने दुकान के पीछे वाला शटर उखाड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। मामले की जांच की मांग को लेकर दुकानदार एक सप्ताह पहले डीएसपी जय प्रकाश से मिले थे। दुकानदारों ने आरोप लगाया था कि पुलिस प्रशासन मामले में ढिलाई बरत रहा है। इसके बाद शहर के लोगों की एक बैठक बुलाई गई। जिसमें एक कमेटी का गठन कर बरवाला बंद का आह्वान किया गया।

बरवाला में नारेबाजी करते इनेलो पदाधिकारी।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदेश में बढ़़ रही चोरी की घटनाएं : इनेलो

प्रदर्शनकारियों में शामिल इनेलो के शीला भ्याण, अशोक पूनिया, वेद नारंग, प्रवीन सैनी, मुनीश गोयल व दुकानदार आनंद शर्मा, अनिल मलिक, राजेश कंसल, बलवान लाठर, मनीराम सिंगला, बजरंग जैन, राकेश पाबड़ा, पवन गर्ग, राजू वर्मा, कुलदीप कुंडू, अनिल सिंगला आदि अग्रेसन धर्मशाला से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए शहर में प्रदर्शन कर सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि दुकानदारों द्वारा एकत्रित होने की सूचना पाकर बरवाला के डीएसपी जयप्रकाश ने मौके पर पहुंच कर दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदार नहीं माने। दुकानदारों द्वारा किए गए प्रदर्शन से शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। दुकानदारों ने एसएचओ पर आरोप लगाया कि उन्होंने चोरी की घटना की दर्ज की गई एफआईआर में नौ लाख रुपये के सामान की चोरी की बजाए मात्र 92 हजार रुपये के सामान और नकदी की चोरी की बात लिखी।

दुकानदारों के प्रदर्शन के दौरान एसपी ने चोरी की वारदात को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया। इस दौरान दुकानदारों

से बातचीत करते एसपी मीतेश

जैन।

बरवाला - कांग्रेस सरकार के राज में दुकानदार, महिला, राहगीर सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन चोरी व लूटपाट की घटनाएं बढ रही हैं। यह बात इनेलो के हलका अध्यक्ष सत्यवान बिचपड़ी व शहरी अध्यक्ष वेद नारंग ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इनेलो नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के राज में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। आलम यह है कि शरारती तत्वों द्वारा दुकानदारों व व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेंद्र हुड्डा व्यापारी वर्ग को सुरक्षा देने में असमर्थ है। ऐसे में उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।