वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू
ऐलनाबाद - पुलिस ने रविवार रात्रि नाकेबंदी के दौरान दोपहिया वाहन चोर गिरोह को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने शहर के तलवाड़ा रोड़ पर नाकेबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बिना नंबर की होड़ा एक्टिवा को रोका तो चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए कुलदीप उर्फ भोला, हरप्रीत उर्फ निक्कड़ी दोनों निवासी वार्ड न. 13 ऐलनाबाद व सौरभ उर्फ बब्बू निवासी हैं।