ऑटो चालक को बाइक सवार ने पीटा
सिरसा - जेजे कॉलोनी के रहने वाले ऑटो चालक को रविवार शाम को उसकी कॉलोनी के ही बाइक सवार ने लात घूसों से पीट डाला। घायल ऑटो चालक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल 22 वर्षीय रवि ने बताया कि दो दिन पहले वह वाल्मीकि चौक के पास ऑटो में सवारियां लेकर जा रहा था। कीचड़ में ऑटो गुजरते समय पानी बाइकर्स पर गिर गया। इसी को लेकर उसने मारपीट की।