- Hindi News
- जब एसपी पहुंचे पुलिस स्टेशन बाइक चोरी की रपट दर्ज कराने
जब एसपी पहुंचे पुलिस स्टेशन बाइक चोरी की रपट दर्ज कराने
भास्कर न्यूज - बरवाला
सोमवार दोपहर करीबन सवा बारह बजे स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक सीधा साधा व्यक्ति आया। मुंशी के कमरे में जाकर वह एक बैंच पर बैठ गया और बोला मेरा बाइक चोरी हो गया है। कमरे में थाना प्रभारी बलबीर सिंह भी बैठे थे। मुंशी ने पूछा कहां से चोरी हुआ है बाइक। बैंच पर बैठा व्यक्ति बोला एसबीआई बैंक के सामने से। मुंशी एक कागज पर लिखना शुरु किया अचानक बाहर से एक पुलिस कर्मचारी आया और बोला जनाब साहब आये हुए हैं। गाड़ी बाहर खड़ी है। इतना सुनते ही एसएचओ, मुंशी व अन्य पुलिस कर्मी हरकत में आ गए। किसी ने अपनी टोपी संभाली तो किसी ने बेल्ट। बाद में जब मालूम हुआ कि बाइक चोरी की रपट दर्जन कराने आए सज्जन ही एसपी मीतेश जैन हैं तो सब पुलिस कर्मियों की सिटी पीटी गुम हो गई। इसके बाद एसपी ने थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों की क्लास ली और मुंशी को रवैया सुधारने की नसीहत दी।