पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहांसी. चोरों ने ढाणा कलां में एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सदर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने सोमवार की रात ढाणा कलां में धर्मवीर के मकान में दीवार फांद कर प्रवेश किया। धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात वह और उसका लड़का अलग-अलग कमरों में सो रहे थे।
इसी बीच चोर दीवार फांदकर अंदर आए और उनके कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर साथ वाले कमरे में घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखे करीब 20 तोले सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी और 10 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। कुछ दूरी पर ही स्थित लीला तेली के मकान में भी चोरों ने सेंध लगाई। लीला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात को वह अपने बीमार लड़के पास सो रहा था। चोरों ने छत के रास्ते उसके घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर सारा सामान खंगाल डाला।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.