हजकां का कार्यकर्ता सम्मेलन 9 को
भास्कर न्यूज - सिवानी मंडी
हरियाणा जनहित कांग्रेस की तरफ से 2 फरवरी को बहल में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी सुप्रीमो की व्यस्तता के चलते स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में पार्टी के हलका प्रधान जेपी सिंघानी ने बताया कि पार्टी का यह सम्मेलन अब 2 फरवरी की बजाये 9 फरवरी को होगा। इसके लिए पार्टी की तरफ से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के इस सम्मेलन को पार्टी सुप्रीमो कुलदीप बिश्रोई संबोधित करेंगे और भारी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।