- Hindi News
- भाड़ा खेड़ा के मजदूरों ने मनरेगा के तहत मांगा काम, ज्ञापन दिया
भाड़ा खेड़ा के मजदूरों ने मनरेगा के तहत मांगा काम, ज्ञापन दिया
भास्कर न्यूज - बरवाला
गांव भाड़ा खेड़ा के मजदूरों ने मंगलवार को मनरेगा योजना के तहत काम दिलवाए जाने की मांग को लेकर बीडीपीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारी मजदूरों ने इस दौरान नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
मामले को लेकर रोष जताने पहुंचे ग्रामीणों ने इस बीच पंचायत सचिव प्रमोद कुमार से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र भी सौंपा है। प्रदर्शनकारी मजदूरों में शामिल जोगिंद्र सिंह, चंद्रवती, पूर्ण मल, बारूराम, कर्ण सिंह, मुन्नी देवी, काजल, बाला देवी, रणधीर सिंह, सतबीर सिंह, हरिकिशन, बारूराम, रतन सिंह, कविता, रेशमा, सतबीर सिंह, हरिकिशन आदि ने कहा कि पिछले करीबन एक वर्ष से ग्रामीणों को मनरेगा योजना के तहत काम नहीं मिला है। वहीं मामले के संबंध में पंचायत सचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का हल सोमवार तक कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुराने मेट ने रिजाइन दे दिया था, जिसके चलते काम नहीं पाया। उन्होंने कहा कि एकत्रित होकर बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे ग्रामीणों से नये मैट को चुनने की बात कह दी है। जैसे ही मैट का चुनाव हो जायेगा, तो काम शुरू हो जायेगा।
बीडीपीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया, बोले एक साल से नहीं दिया गया काम