खेलों में है अपार कॅरियर : धवल कांडा
सिरसा - गांव बालासर में जाट युवा क्लब की ओर से पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभांरभ करते हुए श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्यसेवक गोबिंद कांडा के बेटे धवल कांडा ने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं छिपी प्रतिभाओं को आगे लाती है। अभ्यास और मेहनत से युवा खेलों के जरिए बेहतरीन कैरियर बना सकते है। प्रेम शर्मा, सूरत सैनी, जयसिंह, सतबीर थाकन, सुभाष कसवां, गुरप्रीत , राकेश सहारण, तरसेम गोयल, मा. प्रेम सैनी, संजीव शर्मा, विजय शर्मा, दलीप सैनी पंच, कुलबीर ढाका, संदिप शर्मा, अनिल पचार व बालकिशन आदि थे।