शिव मंदिर में कराया जागरण
जुई - ढांगर के निर्माणाधीन शिव मंदिर में मंगलवार को जागरण कराया गया। जागरण से पहले शिव मंदिर की नींव रखी गई। जागरण में दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद कलाकार संदीप जडेजा इंदीवाली ने ‘गणपत नै प्रथम मनावा’ गणेश वंदना और ‘बालाजी के दर पै चाल्या जा जावण मैं के जा सै’ भजन से शुरुआत की। रिंकू लांबा संारगपुर ने भगवान शिव की पार्वती से सगाई होने से पहले का वर्णन करते हुए ‘गोरां राजकुमारी सै मैं मोड्डा सूं घरबारी नां’, ‘कारगिल में शहीद हुए वो वीर गिनाऊं मैं’ और ‘इसा नक्शा लाईए जिसमें हो भारत सारा’ गीत सुनाया। राममेहर भाखड़ा ने ‘नाचे नाचे हे बजरंगी हनुमान’ और ‘तेरे द्वारे पर आए हो दर्शन दे दे बाबा’, ‘तेरे मंदिर के आगे मेरा घर बन जाए’, ‘अमीर चले आए मैया तेरे दर पर फकीर चले आए’ और ‘आज्या गौरी चाल खेत मैं’ भजन सुनाकर मंत्र मुग्ध किया।
इस अवसर पर सरपंच सुरेश शर्मा, कंवरसेन, संजय शर्मा, अश्वनी शर्मा, राजेश कुमार, बलवान सिंह, नोपसिंह, विजय कुमार, दिनेश कुमार, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।