- Hindi News
- क्विज कंपीटिशन के विजेताओं को किया सम्मानित
क्विज कंपीटिशन के विजेताओं को किया सम्मानित
बरवाला - गांव बालक के ऋद्धनाथ सीनियर सेकंडरी स्कूल में राह ग्रुप द्वारा करवाई गई राज्यस्तरीय विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को मंगलवार को सम्मानित किया गया। स्कूल के छात्र मुकेश कुमार ने राज्य में दूसरा और कनिष्ठ वर्ग में मुकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। छात्र योगेश, एकता, सचिन मोनिया, देवेंद्र को भी मेडल व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक साधुराम रेड्डू, प्रिंसीपल संजीव सहगल, साधुराम जाखड़, नरेश सेलपाड़ आदि उपस्थित थे।