पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका ने ढहाया अवैध कब्जा

पालिका ने ढहाया अवैध कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरवाला
पेट्रोल पंप के सामने वार्ड 18 में नगर पालिका की जमीन पर अज्ञात लोगों ने सोमवार रात को कब्जा कर लिया। इस दौरान कब्जाधारियों ने पालिका की जमीन पर चारदीवारी निकाल ली और बाथरूम भी बना
लिए थे। मंगलवार सुबह जब मामले के बारे में नगरपालिका के अधिकारियों को मालूम हुआ तो नपा के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी व लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंच गए। पालिका सचिव राजेंद्र प्रसाद व म्युनिसिपल इंजीनियर संदीप कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से अवैध कब्जे को ढहा दिया। नगर पालिका की अध्यक्षा संतोष गर्ग ने कहा है कि शहर में पालिका की एक इंच जमीन पर भी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।