पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीआई फोर्ट 13 अप्रैल को करवाएगी सामूहिक विवाह

जेसीआई फोर्ट 13 अप्रैल को करवाएगी सामूहिक विवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी - जेसीआई हांसी फोर्ट की तरफ से 13 अप्रैल को जरूरतमंद कन्याओं का चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह होगा। समारोह का आयोजन श्री पंचायती रामलीला ग्राउंड में होगा। संस्था के अध्यक्ष जेसी धर्मवीर रतेरिया ने बताया कि इस बात का निर्णय संस्था की बैठक में लिया गया। उन्होंने बताया कि संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेसी विजेंद्र जांगड़ा को कार्यक्रम का परियोजना निदेशक व जेसी गोविंद सोनी को सह परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के परियोजना निदेशक जेसी विजेंद्र जांगड़ा ने कहा कि जरूरतमंद कन्याओं के माता-पिता स्वेच्छा से रिश्ता तय करके 20 मार्च तक संस्था को निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र काली देवी रोड स्थित विजेंद्र सिंह सज्जन सिंह जांगड़ा, शिवम प्लाईवुड, रतेरिया शा मिल, दड़ा बाजार स्थित मोहित ज्वैलर्स, चरण सिंह मार्किट स्थित शांति ज्वैलर्स, तोशाम चुंगी स्थित चंद्र इंजीनियरिंग वक्र्स व लाल सड़क पर पार्षद सुमन शर्मा के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है।